अटल ध्रुव सत्य हैं लेकिन ,ध्रुवों के मध्य जीवन है |
एक ध्रुव का दुसरे से वास्ता ना के बराबर |
ना हुए दोनों कभी एक- दूसरे के बिरादर |
सच तो है कि एक है, तभी दूसरा अस्तित्व में है |
खून के प्यासे है फिर भी एक दुसरे के -सनातन |

इस जंग के फलतः अभी खतरे में जीवन है |
ध्रुवों से दो कदम आगे अभी हटना जरूरी है |
या तटस्थ दर्शक बने रहना जरूरी है |
दोनो तरफ कि उंगलिया "मध्य" पर इंगित भले हो
अब इस मध्य का दायरा बढ़ना जरूरी है |
बढ़ कर मध्य जतला दे कि यह ध्रुवों का समुच्चय है |
अटल ध्रुव सत्य हैं लेकिन ,ध्रुवों के मध्य जीवन है |
ध्रुवों से दो कदम आगे अभी हटना जरूरी है |
या तटस्थ दर्शक बने रहना जरूरी है |
दोनो तरफ कि उंगलिया "मध्य" पर इंगित भले हो
अब इस मध्य का दायरा बढ़ना जरूरी है |
बढ़ कर मध्य जतला दे कि यह ध्रुवों का समुच्चय है |
अटल ध्रुव सत्य हैं लेकिन ,ध्रुवों के मध्य जीवन है |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें