अगडम -बगडम ,अनर्गल फ़ांय-फूंय
टुच्ची -बतकुच्ची -बेमतलब- माथापच्ची
थियरी,बिचार, वाद -विवाद, बकवाद
टुच्ची -बतकुच्ची -बेमतलब- माथापच्ची
थियरी,बिचार, वाद -विवाद, बकवाद
हो-हो ,हल्ला बोल, बजाओ ढोल
ऊपर दीखे ठोस; नीचे पोलमपोल
लच्छेदार भोजन; लच्छेदार बोल ,
घुमाओ गोल गोल
आलाप-विलाप-प्रलाप हवा-हवाई
दिखावे की पीर अपनी ;दूसरे के पैर में बिवाई
ये भी ,वो भी ,भी-भी, खीं-खीं, हा-हा, ही-ही
टेबुल के नीचे सेटलमेंट ,बंटाई
बस अपने हिस्से मिल जाये थोड़ी मलाई
फिर आपादमस्तक नमन; चाटेंगे वमन
ये देश के विद्वान हैं ,संभ्रांत हैं ,सम-भ्रांत है ,उद- भ्रांत हैं !

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें