फिर से वही कहानी मैं सुनाये जा रहा हूँ I
पुरानी गलतियों को ही दुहराये जा रहा हूँ I
जानता हूँ जेब में खंजर लिए हुवे है
उन दुश्मनों को भी गले लगाये जा रहा हूँ I
पुरानी गलतियों को ही दुहराये जा रहा हूँ I
जानता हूँ जेब में खंजर लिए हुवे है
उन दुश्मनों को भी गले लगाये जा रहा हूँ I
मुफलिसी में काम आएगी जो मेरी दौलत
दोनों ही हाथों से उसे लुटाए जा रहा हूँ I
यूं तो मेरे जिगर में हैं जख्म बड़े गहरे
दुनिया के लिए ही सही मुस्कुराये जा रहा हूँ I
तुम भी पीठ पीछे मुझे उल्लू ही कहोगे
जो अपने सारे ऐब मैं बताये जा रहा हूँ I
दोनों ही हाथों से उसे लुटाए जा रहा हूँ I
यूं तो मेरे जिगर में हैं जख्म बड़े गहरे
दुनिया के लिए ही सही मुस्कुराये जा रहा हूँ I
तुम भी पीठ पीछे मुझे उल्लू ही कहोगे
जो अपने सारे ऐब मैं बताये जा रहा हूँ I
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें